रांची में अपराधियों ने सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मकचूंद टोली के पास गुरुवार शाम स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी।

गोली पैर में लगी है। उन्हें मेडिका अस्पताल रेफर किया गया है।

थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने बताया कि थाने के सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र लकड़ा ने स्कूटी सवार को रुकने को कहा।

इस पर दोनों में हाथापाई हुई। इस दौरान एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में जा लगी।

आनन-फानन में उन्हें गुरु नानक अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना का अंजाम देने के बाद बदमाश कांटा टोली की तरफ फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन, अभी तक आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Share This Article