लातेहार में जेजेएमपी सुप्रीमो के भाई समेत चार गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिला पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए विष्णु देव सिंह हत्याकांड मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा का भाई मुखिया जुलेश्वर लोहरा के अलावा रविंद्र लोहरा ,अमित लोहरा और विजय मेहता शामिल हैं।

इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो पिस्टल की मैगजीन, आठ गोली बरामद हुआ है।

एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि विष्णु देव सिंह की हत्या 12 मार्च को ठेकेदारी विवाद में हुई थी।

उन्होंने कहा कि कोने में बन रहे पुल का काम पप्पू लोहरा अपने पसंद के ठेकेदार से कराना चाहता था।

इसी मामले में लेवी को लेकर मुंशी विशुनदेव की हत्या की गयी थी।

मामले की जांच के लिए एसआइटी का गठन किया गया था।

एसआइटी ने रांची जिला के अरगोड़ा एवं पुनदाग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपितो को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित अमित लोहरा पर लातेहार जिले के विभिन्न थानों में 16 मामले दर्ज हैं। वहीं, जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहारा के भाई जुलेश्वर लोहरा पर भी लातेहार थाना में मामला दर्ज है।

Share This Article