झारखंड : शिक्षा जागरूकता रथ रवाना, प्राइवेट स्कूलों का बंद होगी मनमानी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ इंडियन पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सह राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कर्ण के नेतृत्व में शिक्षा जागरूकता रथ रवाना किया गया।

नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर रथ को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार ने रवाना किया।

राष्ट्रीय संयोजक अरविंद कर्ण ने कहा कि शिक्षा जागरूकता रथ का मुख्य उद्देश्य है लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना।

सरकार शिक्षा का व्यावसायीकरण नहीं कर ज्ञान दान योजना के तहत विद्यालय चलाने का काम करे।

गरीब बच्चों का एडमिशन नहीं लेने वाले प्राइवेट स्कूलों की रद हो मान्यता

उन्होंने कहा कि प्रदेश में निजी स्कूल हों या सरकारी सभी का ड्रेस, किताब एक समान होना चाहिए। तभी जाकर शिक्षा में भेदभाव रुकेगा।

उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 25 प्रतिशत गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम करें।

जो निजी विद्यालय गरीब बच्चों को शिक्षित नहीं कर रहे है, उन स्कूलों की मान्यता रद की जाए।

मौके पर उपाध्यक्ष विकास पांडेय, अफरोज राणा, करमा सिंह, महेश सिंह, सुरेंद्र मालाकार, कमलेश मालाकार आदि थे।

Share This Article