कमाल की है ये WhatsApp ट्रिक, ऑफलाइन रहकर भी कर सकेंगे चैटिंग

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: अगर आप अपने किसी खास दोस्त या परिजन से WhatsApp पर बात इसलिए नहीं कर पाते हैं की कोई और आपको ऑनलाइन देख लेगा, तो ये खबर आपके लिए है।

आज हम आपको WhatsApp की एक खास ट्रिक से रू-ब-रू करा रहे हैं जिसके जरिए आप ऑफलाइन रह कर भी अपने किसी खास से चैटिंग कर पाएंगे।

वो बिना दूसरों की डिस्टर्बेंस के।

आइए आपको बताते हैं इस ट्रिक से जुड़ी डिटेल्स दरअसल ऐप पर ऑनलाइन दिखने का नुकसान यह है कि बाकियों को पता चल जाता है कि आप किसी के साथ चैटिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा कई बार आपको ऑनलाइन देखकर दूसरे कॉन्टैक्ट्स भी मेसेज करने लगते हैं। ऐसे में आप इस ट्रिक का इस्तेमाल कर बाकी लोगों की नजरों से बच जाएंगे।

WhatsApp पर ऑफलाइन चैटिंग करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आपको WA bubble for chat ऐप डाउनलोड करना है।

इसके बाद ऐप कई ऐक्सेसिबिलिटी परमिशंस मांगेगा और आपको allow कर देना है।

अब WhatsApp पर आने वाले मेसेजेस आपको बबल्स में आएंगे।

यहां चैटिंग करने पर आप किसी को online नहीं दिखेंगे और ऑफलाइन रहते हुए भी आराम से चैटिंग कर पाएंगे।

साथ ही आपका लास्ट सीन भी किसी को नहीं दिखेगा।

Share This Article