Latest Newsझारखंडबाइडेन का अमेरिकियों से आग्रह- थैंक्सगिविंग पर मिलने से बचें, वैक्सीन का...

बाइडेन का अमेरिकियों से आग्रह- थैंक्सगिविंग पर मिलने से बचें, वैक्सीन का इंतजार करें

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूयॉर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन ने अमेरिकियों को वैक्सीन के आने तक सामाजिक मेलजोल को सीमित रखने का आग्रह किया है।

आगामी लंबे सप्ताहांत से पहले जब परंपरागत तौर पर बड़े पारिवारिक समारोह होते हैं, उससे पहले बाइडेन ने अपने थैंक्सगिविंग संदेश में कहा, हमें वायरस के विकास को धीमा करने का प्रयास करना होगा।

हम उन डॉक्टरों, नर्सों और अन्य फ्रंट-लाइन स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों के लिए बहुत अधिक आभारी हैं जो इस वायरस से लड़ने के लिए इतने लंबे समय से जूझ रहे हैं।

उन्होंने वादा किया कि 20 जनवरी 2021 को शपथ लेने से पहले वे इस बीमारी को लेकर चीजें बदल देंगे।

उन्होंने कहा, ज्यादा परीक्षण करके कोरोना पॉजिटिव लोगों को ढूंढकर उन्हें बाकी लोगों से दूर करना संक्रमण की संख्या को धीमा कर देगा।

व्यवसायों और स्कूलों के लिए और अधिक सुरक्षात्मक उपाय किए जाएंगे। स्पष्ट मार्गदर्शन से अधिक व्यवसाय और स्कूल खुल सकेंगे।

जिन सर्दियों को लेकर मेडिकल विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं, उन्हें बाइडेन ने उत्साहनजक बताते हुए कहा कि अब असली आशा का समय है इसलिए थोड़ा रुकें और अपने आपको मुश्किलों के सामने आत्मसमर्पण न करने दें।

हम इस वायरस को हरा देंगे। अमेरिका इस युद्ध में हारने वाला नहीं है। आपको अपनी सामान्य जिंदगी वापस मिल जाएगी। यह हमेशा नहीं रहेगा।

बाइडेन ने कहा कि महामारी के कारण उनके अपने परिवार में थैंक्सगिविंग का बड़ा समारोह नहीं होगा।

बुधवार दोपहर को जिस समय बाइडेन ने यह कहा, पिछले शुक्रवार से तब तक 40 लाख लोग अमेरिकी हवाई अड्डों के चेकपॉइंट्स से गुजर चुके थे।

उधर कई राज्यों के अस्पताल अपनी क्षमता के चरम पर हैं और डॉक्टर थैंक्सगिविंग के बाद मामलों में साल की सबसे बड़ी तेजी से निपटने की तैयारी कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...