Homeझारखंडसीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के आइजी पहुंचे गिरिडीह

सीआरपीएफ व झारखंड पुलिस के आइजी पहुंचे गिरिडीह

Published on

spot_img

गिरिडीह: नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा और अभियान को गति देने की योजना को लेकर सीआरपीएफ के आईजी महेश्वर दयाल तथा झारखंड पुलिस के आईजी साकेत कुमार सिंह गुरूवार को गिरिडीह पहुंचे।

इस दौरान दोनों आला अधिकारियों ने नव निर्मित सीआरपीएफ कैंप का जायजा लिया।

उन्होंने कैंप के अधिकारियों और जवानों से बातचीत की और कैंप का नया लोकेशन भी देखा। अधिकारी पारसनाथ पहाड़ भी गए।

पारसनाथ पहाड़ पर कैंप का विस्तार करने के लिए स्थानों का चयन किया गया।

आईजी ने निरीक्षण के बाद मधुबन के कल्याण निकेतन स्थित सीआरपीएफ 154 बटालियन कैंप पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों साथ बैठक की।

बैठक में हाल के नक्सली गतिविधियों और उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

क्षेत्र में विकास योजनाओं की स्थिति के संदर्भ में भी आईजी ने जानकारी ली।इस दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश भी अधिकारियों को दिया गये।

बैठक के दौरान गिरिडीह के एसपी अमित रेणू, सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट अच्युतानंद यादव, एएसपी गुलशन तिर्की, सीआरपीएफ अधिकारी मूलचन्द, अनिल कुमार पुनिया समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...