Homeझारखंडटेक्स्ट फॉर यू की तैयारियों में जुटीं प्रियंका चोपड़ा

टेक्स्ट फॉर यू की तैयारियों में जुटीं प्रियंका चोपड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लंदन: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा की तैयारियों में जुट गई है, जिसे फिलहाल के लिए टेक्स्ट फॉर यू का शीर्षक दिया गया है।

फिल्म में ग्रेमी विजेता गायिका सेलीन डियोन और अभिनेता सैम ह्यूगन भी हैं।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में खुलासा किया कि वह शुक्रवार से अपनी इस परियोजना के लिए शूटिंग शुरू करेंगी।

प्रियंका ने अपने प्रिपरेशन मोड की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने बालों और नाखूनों को संवारती नजर आ रही हैं।

तस्वीरों में प्रियंका मैनीक्योर कराती दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके बाल प्लास्टिक शीट्स से कवर किए हुए हैं, जिससे मालूम पड़ता है कि शायद वह अपने बालों में कोई नया हेयर कलर करा रही होंगी।

अपने पोस्ट के साथ प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, तैयारी..शुक्रवार से आपके लिए टेक्स्ट की शुरूआत हो रही है।

जिम स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित यह फिल्म जर्मन भाषी फिल्म एसएमएस फर डीच की इंग्लिश रीमेक है, जो कि सोफी क्रैमर के उपन्यास पर आधारित है।

इसके अलावा, प्रियंका नेटफ्लिक्स में रिलीज होने वाली अपनी आगामी फिल्म द व्हाइट टाइगर के काम में व्यस्त हैं।

इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं। इसके अलावा, प्रियंका रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अगली सुपरहीरो फिल्म वी कैन बी हीरोज में भी दिखाई देंगी।

इस बीच, प्रियंका का संस्मरण अनफिनिश्ड : अ मेमॉयर भी पूरी तरह से तैयार है, जिसे अगले साल जनवरी में जनवरी में जारी किया जाएगा।

spot_img

Latest articles

आज से झारखंड में शुरू होगा धान खरीद अभियान, किसानों को मिलेगा 2450 रुपये प्रति क्विंटल भुगतान

Ranchi: झारखंड सरकार आज से पूरे राज्य में धान अधिप्राप्ति अभियान की शुरुआत करने...

2030-31 तक बिजली वितरण निगम को चाहिए 18 हजार करोड़ से ज्यादा का राजस्व

रांची: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने आने वाले वर्षों के लिए...

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: JPSC सफल अभ्यर्थियों की तुरंत नियुक्ति के निर्देश

रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थी राहुल वर्धन सहित 11वीं से 13वीं...

ग्रामीण इलाकों के बैंक बने अपराधियों का नया निशाना, झारखंड में बढ़ी लूट और चोरी की घटनाएं

Ranchi :  झारखंड के अलग-अलग जिलों में बैंक लूट, एटीएम तोड़फोड़ और चोरी की...

खबरें और भी हैं...