फेसबुक में प्यार कर बुरे फंसे दारोगाजी, युवती ने कहा- रांची पुलिस लाइन काॅलोनी में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध, लगाया तीन साल यौन शोषण का आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/जमशेदपुर: जमशेदपुर जिला के आदित्यपुर थाना में पदस्थापित दारोगा अनिल कुमार मेहता पर उनके गांव की ही एक युवती ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवती ने 2018 बैच के दारोगा अनिल कुमार मेहता पर तीन साल यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

युवती ने दारोगा पर रांची स्थित पुलिस लाइन कालोनी एवं हजारीबाग स्थित मौर्या कॉलोनी में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

किराएदार वेरिफिकेशन में मुलाकात, कॉन्स्टेबल ने किया रेप - police constable raped a lady in tugalkabad extn | Navbharat Times

थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही युवती को मेडिकल जांच हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है।

फेसबुक हुआ था प्यार

आवेदन में कहा गया है कि फेसबुक पर उससे प्यार हुआ और बात शादी तक चली गयी।

अश्लील Video बनाकर एक साल तक महिला से 35 लोगों ने किया रेप ! » नवप्रवाह.कॉम

शादी का झांसा देकर करीब तीन वर्षों से यौन शोषण करता रहा। अब जब उसकी शादी कहीं और तय हो गयी है तो वह मुझसे से किनारा कर लिया।

क्या कहते हैं आरोपी दारोगा

इस संबंध में आरोपी दारोगा अनिल कुमार मेहता से पूछे जाने पर उन्होंने आरोप को निराधार बताया है।

युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व कहीं तय हुई थी।

वहां उसका रिश्ता बिगड़ गया। इधर मेरी शादी तय होने की जानकारी मिलते ही उसने एवं उनके परिजन षडयंत्र रचकर मुझ पर आरोप लगाया है।

Share This Article