कोडरमा झुमरी तिलैया में मिले 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज़

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के विभिन्न हिस्सों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार तक जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 63 हो गई है, जिसमें 15 लोग झुमरी तिलैया नगर परिषद क्षेत्र के हैं।

झुमरीतिलैया शहर के भदानी रोड, बिशुनपुर रोड, श्रम कल्याण केंद्र परिसर, बिजली ऑफिस, सरकारी बस स्टैंड एवं सामंतो पेट्रोल पंप के निकट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

इन सभी इलाकों के सड़क को दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

नगर परिषद के प्रशासक कौशलेश कुमार और तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम को लेकर यह कदम उठाया गया है।

उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन घोषित किये गए क्षेत्रों में अगले 14 दिनों तक आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। वहीं, उन्होंने लोगों से मास्क का उपयोग करने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की है।

बुधवार को कोडरमा जिले में 16 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं, जबकि मंगलवार को 21 मरीज पाए गए थे।

Share This Article