Homeझारखंडझारखंड में पंडा समाज के सदस्य ने घेरा थाना, की नारेबाजी

झारखंड में पंडा समाज के सदस्य ने घेरा थाना, की नारेबाजी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: पुलिस की कार्यशैली को लेकर बासुकीनाथ के पंडा पुरोहित व स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को जरमुंडी थाना का घेराव किया।

प्रदर्शनकारियों ने सुबह लगभग 10 बजे से दोपहर अपराहन एक बजे तक जरमुंडी थाना परिसर में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

मामले को लेकर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने वरीय पदाधिकारियों से वार्ता कर इस दिशा में निष्पक्षतापूर्वक जांच कर न्यायोचित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

एसपी अंबर लकड़ा ने जरमुंडी थाना परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठे बासुकीनाथ धाम पंडा धर्मरक्षिणी सभा के अध्यक्ष मनोज पंडा एवं महामंत्री संजय झा से फ़ोन पर वार्ता कर उन्हें धरना समाप्त करने का आग्रह किया।

एसपी ने कहा कि वे इस मामले में निष्पक्षतापूर्वक जांच करके न्यायोचित, विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे।

एसपी से दूरभाष पर हुई सकारात्मक वार्ता के बाद पंडा-पुरोहितों व स्थानीय नागरिकों ने धरना समाप्त किया।

इसके पूर्व जरमुंडी थाना परिसर में बैठे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के कार्यशैली को लेकर विरोध में नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने दुमका एसपी से सकारात्मक वार्ता के बाद करीब तीन घंटे से जारी धरना प्रदर्शन को समाप्त किया।

इस मामले में घायल होमगार्ड सरयू यादव के अलावा इस प्रकरण में शामिल दो पक्षों द्वारा जरमुंडी थाना में एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...