दुमका COVID केयर सेंटर बनेगा आर्चरी स्टेडियम, डीसी ने किया निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: उपायुक्त राजेश्वरी बी ने कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को आर्चरी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आर्चरी स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि कोविड केयर सेंटर में वैसे लोगों को रखा जायेगा जो कोविड पॉजिटिव हैं लेकिन उनमें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है।

सात दिनों तक कोविड केयर सेंटर में रहने का बाद उनका दोबारा कोरोना जांच होगा।

रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें छोड़ दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि हर जरूरी सुविधाएं यहां उपलब्ध रहेगी।

यहां रहने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो, इसका पूरा ध्यान रखा जायेगा।

इसके बाद डीसी ने पुराना सदर अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल का भी निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।

उन्होंने रोस्टर वाइज स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया।

साथ ही पूरे परिसर की साफ-सफाई बेहतर ढंग से करने, लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान सिविल सर्जन अनंत कुमार झा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article