Latest Newsझारखंडप्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण विभाग, सक्रियता के साथ संगठन और आमजनों...

प्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण विभाग, सक्रियता के साथ संगठन और आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए कर रही कार्य: गीता कोड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस जमशेदपुर चैप्टर की ओर से शनिवार को तिलक पुस्तकालय, कांग्रेस भवन में बैठक हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पश्चिमी सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जासयवाल एव जिला अध्यक्ष विजय खान उपस्थित थे।

बैठक में मुख्य रूप से प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की विस्तार एवं मजबूती पर चर्चा की गई तथा झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजनों तक कैसे लाभ पहुंचाया जा इस पर भी पार्टी स्तर पर रणनीति बनाई गई।

जायसवाल ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है।

यह विभाग पार्टी की रणनीति बनाने के साथ आमजनों की हर समस्याओं को बुलंदी से आवाज उठाती है तथा समाधान के लिए पूरी कोशिश करती है।

उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस के एक-एक पदाधिकारी एवं सदस्य पार्टी के लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

आपकी सक्रियता ही पार्टी की मजबूती है। आप सब जितनी एक्टिव रहेंगे उनता ही पार्टी को एवं आम कार्यकर्ताओं को लाभ मिलेगी।

जायसवाल ने बैठक में कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस ‘कांग्रेस आपके द्वार, अरबन चैपाल, एक बूथ एक यूथ कार्यक्रम बहुत ही मजबूती के साथ सभी जिलों में आयोजित किया जाएगा।

इसमें सभी कोंग्रेसजनो की भूमिका महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि आज हमलोगों के बहुत ही गर्व की बात है कि राज्य में महागठबंधन की सरकार है।

आज जिनती भी जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनको बारिकी से जानें तथा कैंप कर अपने क्षेत्र के लाभुकों को लाभ पहुंचाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने जिला पदाधिकारियों एवें कार्यकर्ताओं को हर समय आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहने की बात कही।

सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि प्रदेश एवं जिला में प्रोफेशनल कांग्रेस बहुत ही सक्रियता के साथ संगठन एवं आमजनों की समस्याओं के निदान के लिए कार्य कर रही है, जो काफी सराहनीय कार्य है।

उन्होंने कहा कि हमारे लोकसभा क्षेत्र में प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी वो सहयोग हेतु हर वक्त तैयार रहूंगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रोफेशनल आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे पार्टी एवं लोगों को बहुत ही लाभ मिलेगी। मधु कोड़ा ने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण विभाग है।

इस विभाग में बुद्धिजीवी, डाॅक्टर्स, वकील, अभियंता आदि प्रमुख प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं। इनकी रणनीति योजना एवं आयोजित कार्यक्रम से आमजन लाभन्वित हो रहे है और पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बनाने के लिए हमशे जो भी अपेक्षा है उसे पूरा करूंगा।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...