झारखंड में पिछले 24 घंटें में कोरोना से 103 लोगों की गई जान, 3287 मरीज हुए ठीक

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में हर दिन कोरोना संक्रमितों और मौत का आंकड़ा भयावह होता जा रहा है। पिछले चौबीस घंटे में  5903 कोरोना पॉजिटिव के नए केस मिले हैं। साथ ही इस दौरान 3287 मरीज ठीक हुए है।

कोरोना से 103 की मौत

राज्य में कोरोना से 110 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में रांची से 43 ,बोकारो से एक, चतरा से एक, देवघर से एक, धनबाद से चार, दुमका से एक, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 16 मरीज की मौत हुई है।

गिरिडीह से तीन, गोड्डा से एक , गुमला से एक, हजारीबाग से तीन, जामताड़ा से दो, खूंटी से एक मरीज की मौत हुई है।

कोडरमा से सात, लातेहार से चार, लोहरदगा से एक, पलामू से तीन, रामगढ़ से पांच, सरायकेला से तीन और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से दो मरीज शामिल है।

किस जिले से कितने केस

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 1494, बोकारो से 316, चतरा से 237, देवघर से 244,धनबाद से 326,दुमका से 111, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 702 मरीज मिले हैं।

गढ़वा से 75 ,गिरिडीह से 148, गोड्डा से 84, गुमला से 163 , हजारीबाग से 341, जामताड़ा से 38, खूंटी से 203, कोडरमा से 425 ,लातेहार से 86, लोहरदगा से 165 मरीज मिले हैं।

पाकुड़ से चार, पलामू से 138, रामगढ़ से 309, साहेबगंज से 51, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 69 और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 134 मरीज मिले हैं।

कुल कोविड-19 की संख्या अब 201747

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 201747 हो गया है। इनमें 48105 सक्रिय केस हैं।

जबकि 151651 मरीज ठीक हुए हैं। अबतक राज्य में 1991 मरीज की मौत कोरोना से हुई है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 75.16 प्रतिशत है।

रांची में 1494 कोरोना के नए केस मिले

राजधानी रांची में 1494 कोरोना के नए केस मिले हैं। जबकि कोरोना से 43 लोगों की मौत हुई है।

कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 15494 है। 723 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।

अब तक कुल 61,115 पॉजिटिव केस आए हैं, जिसमें 45,103 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article