रांची में पांच दुकान सील, 15 दुकानों की हुई जांच

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: कोविड-19 के शर्तों के उल्लंघन को लेकर ज़िला प्रशासन की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

दुकानों में कोविड-19 से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की ओर से दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सदर शशि नीलिमा डुंगडुंग ने जांच की।

कार्यपालक दंडाधिकारी की ओर से कोकर क्षेत्र में विभिन्न 15 दुकानों की जांच की गई।

जांच के क्रम में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दुकानों को नोटिस देते हुए सील कर दिया गया।

पांच दुकानों को किया गया सील

जांच के क्रम में पांच दुकानों में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाया गया।

इसके बाद सभी पांच दुकानों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण प्राप्त होने तक तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

उपायुक्त छवि रंजन के निदेश पर दुकानों में कोविड-19 से संबंधित सरकार के दिशा निर्देशों के अनुपालन को लेकर लगातार जांच जारी है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

इसके लिए अलग अलग टीम बनाई गई है जो हर दिन अलग अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है।

सील किये गए दुकानों में शान – ए – रजा होटल, एस. आर. ड्राई फ्रूड, अल्हाज पॉल्ट्री फॉर्म, मून बैटरी एवं टायर्स और अलनाज स्टोर शामिल हैं।

Share This Article