सांसद संजय सेठ ने किया रातू और बुढ़मू स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने मंगलवार को रातू और बुढ़मू  स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कर वहां के स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी ली।

सांसद सेठ ने वहां पर हो रहे टीकाकरण केंद्र का भी निरीक्षण किया। सांसद सेठ ने डॉक्टरों को गांव एवं पंचायतों में में जाकर लोगों को जागरुक कर वैक्सीन लगाने  की बात कही।

सांसद ने कहा कि 14 मई से गांव में जो 18 साल से ऊपर के लोग हैं उन्हें वैक्सीन लगे यह सुनिश्चित किया जाए।

सांसद ने बुडमू के बीडीओ से बात कर गांव में लगने वाले सब्जी बाजार एवं हॉट बाजार में सोशल डिस्टेंस को मेंटेन करते हुए हॉट लगाने एवं तीन फीट की दूरी पर लोग खड़े होकर खरीदारी कर सकें। ऐसी व्यवस्था बनाने का आदेश दिया।

उन्होंने थाना प्रभारी से सब्जी मार्केट सुबह में तीन घंटे लगे।

ऐसी व्यवस्था करने को कहा और सभी लोग मास्क का उपयोग करें।

सोशल डिस्टेंस का पालन हो, बाजार में भीड़ ना रहे। दुकान में सोशल डिस्टेंस  मेंटेन हो। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश उन्होंने थाना प्रभारी को दिया।

सांसद सेठ के साथ वहां के मंडल अध्यक्ष उत्पल शाहदेव, तपेश्वर मिश्रा, शंभू साहू, रमेश गुप्ता, मनोज साहू आदि उपस्थित थे।

Share This Article