Homeबिहारबिहार में अनलॉक कर मिलेगी छूट या जारी रहेगी पाबंदी नीतीश सरकार...

बिहार में अनलॉक कर मिलेगी छूट या जारी रहेगी पाबंदी नीतीश सरकार कर रही विचार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: कोरोना संक्रमण के घटते मामलों को देखते हुए बिहार सरकार कुछ नई छूट के साथ बिहार में लॉकडाउन की समय सीमा को एक सप्ताह बढ़ा सकती है। इस दौरान प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी ताकि लोगों को कम दिक्कत हो।

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लगाए गए लॉकडाउन-3 की मियाद 1 जून को समाप्त हो रही है। माना जा रहा है कि एक-दो दिनों में आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में प्रतिबंधों में ढील दिए जाने को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को राज्य सरकार ने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लगा रखा है। लॉकडाउन का प्रथम चरण 15 मई तक था।

बाद में इसे 25 तक बढ़ाया गया। हालात की समीक्षा के बाद सरकार ने एक सप्ताह तक इसे और बढ़ाने का फैसला लिया। फिलहाल बिहार में लॉकडाउन-3 है, जो एक जून तक प्रभावी है।

सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन-4 में प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है। अभी शहरी क्षेत्रों में आवश्यक सामान से जुड़ी दुकानों को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने की इजाजत है।

वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह समय सीमा सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक है। माना जा रहा है कि इस समय सीमा को बढ़ाया जाएगा। वहीं कपड़े और दूसरी दुकानों को भी खोलने की इजाजत मिल सकती है।

हालांकि बस और सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी अन्य सेवाओं में क्षमता के 50 प्रतिशत लोगों को ही सफर की अनुमति दी जाएगी। इसमें फेरबदल की संभावना फिलहाल नहीं है।

spot_img

Latest articles

झारखंड विधानसभा के सामने मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, श्रम संहिता लागू न करने की मांग तेज

Strong Demonstration by workers: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल...

NEET PG 2025: झारखंड में दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, JCECEB ने जारी किया पूरा शेड्यूल

NEET PG 2025 : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET PG...

खबरें और भी हैं...