झारखंड में यहां दो बच्चों की मां विधवा महिला के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, शोर मचाने पर परिजनों ने रंगेहाथ दबोचा, जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बालीडीह थाना क्षेत्र के तुपकाडीह में दो बच्चों की मां 35 वर्षीया विधवा महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म करने का दुस्साहस एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब महिला ने युवक के चंगुल से छूटते ही शोर मचाया और उसके परिजनों ने युवक को रंगेहाथ दबोच लिया।

इसके बाद जैनामोड़ निवासी आरोपी सूरज कुमार पांडेय (25 वर्ष)को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां से पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया।

इस संबंध में महिला ने स्थानीय थाना में बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। महिला का मेडिकल टेस्ट कराने की तैयारी है।

क्या है मामला

महिला के अनुसार, वह सुबह पांच बजे अपने घर का दरवाजा खोलकर झाडू लगा रही थी।

इसी बीच आरोपी युवक आया और जबरन घर में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया।

महिला जब तक कुछ समझ पाती, युवक उसका मुंह दबाकर अश्लील हरकत करने लगा। फिर दुष्कर्म किया।

घटना के दौरान युवक महिला का मुंह दबाए रखा था।

इस कारण वह शोर नहीं मचा सकी घटना के बाद युवक के चंगुल से छुटकर महिला ने जैसे ही शोर मचाया, उसके परिवार के सदस्य जग गये और युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Share This Article