Latest NewsUncategorizedएक घुटने के बल बैठकर नस्लवादी विरोधी आंदोलन का समर्थन करता रहेगा...

एक घुटने के बल बैठकर नस्लवादी विरोधी आंदोलन का समर्थन करता रहेगा विंडीज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज की टीम गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में भी मैदान पर एक घुटने के बल बैठकर नस्लवादी विरोधी आंदोलन को जारी रखेगी।

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के एक नागरिक जार्ज फ्लायड की एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर (अश्वेतों का जीवन मायने रखता है) आंदोलन किया गया था ।

देखते ही देखते यह आंदोलन खेलों के मैदान पर तक भी पहुंच गया।

वेस्टइंडीज उन शुरूआती टीमों में शामिल था, जिसके खिलाड़ियों ने एक घुटने के बल पर बैठकर इसका समर्थन किया था।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान जेसन होल्डर ने शुरू से ही ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का समर्थन किया है।

उनका कहना है कि नस्लवाद विरोधी आंदोलन केवल सांकेतिक समर्थन तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए ,बल्कि इसके कुछ मायने होने चाहिए।

होल्डर ने क्रिकइंफो से कहा, मैंने इसको लेकर कुछ चर्चा की थी और मुझे लगता है कि कुछ लोगों को लगता है कि मैचों से पहले की जाने वाली यह अप्रभावी क्रिया है।

मैं इस आंदोलन में नई जान फूंकने के लिए कुछ नई पहल देखना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहता कि लोग केवल यह सोचें कि वे ब्लैक लाइव्स मैटर के लिए घुटने टेक रहे हैं क्योंकि यही परंपरा है, यही चलन है।

इसका कुछ अर्थ होना चाहिए। हो सकता है, ऐसा कुछ है जो हम एक समूह के रूप में कर सकते हैं।  शायद एक वीडियो और वीडियो संदेश, सिर्फ यह दोहराने के लिए कि आंदोलन क्या है।

दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका ने नस्लवाद का विरोध करने के लिए एक घुटने के बल बैठने के बजाय हाथ में काली पटटी बांधना और मुट्ठी उठाने के रास्ते को चुना था।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने कहा है कि वे अपने खिलाड़ियों पर यह छोड़ रहे हैं कि वे किस तरह से इसका विरोध करना चाहते हैं।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...