विधायक ममता देवी ने किया वट सावित्री व्रत

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सहेलियों के साथ वट सावित्री का व्रत किया। गुरुवार को वह अपने मायके बंदा बड़का जारा में सोलह श्रृंगार कर पहुंची।

वट वृक्ष में उन्होंने रक्षा सूत्र बांधकर अपने पति की लम्बी उम्र की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक ममता देवी ने कहा कि वट सावित्री का व्रत प्रेम, आस्था और विश्वास का पर्व है। जिसे महिलाएं अपने रीति रिवाज के अनुसार मनाती हैं।

मान्यता है कि वट सावित्री के दिन उपवास और पूजा करने वाली महिलाओं के पति पर आए संकट टल जाते हैं।

हिंदू धर्म में प्रकृति जनित सूर्य, नदी, पेड़- पौधों आदी को पूजने की परंपरा सदियों से रही है।

महिलाएं जेष्ठ मास की कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि के दिन इस पर्व को विधि-विधान से मनाती हैं।

Share This Article