कोडरमा में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, वाहन की चपेट में आने से बच्चे की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: बुधवार को कोडरमा थाना अंतर्गत तारा घाटी के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बच्चे की मौत हो गई।

इसकी पहचान रुद्रांश भारद्वाज (उम्र 3 वर्ष, पिता राजू सिंह ग्राम महेंद्रपुर बेगूसराय बिहार) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक से राजू सिंह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बेगूसराय से तिलैया आ रहे थे। तभी तारा घाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बच्चा कुचल गया।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी द्वारिका राम सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन को तलाश कर रही है।

Share This Article