बोकारो में थैलेसीमिया और कैंसर पीड़ितों के लिए लगा रक्तदान शिविर

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: विश्व रक्तदाता दिवस के खास मौके पर बोकारो ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं डाक बम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में सदर ब्लड बैंक बोकारो में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और कैंसर के मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया।

शिविर का नेतृत्व ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा एवं मुकेश राज राय ने किया। ब्लड मैन सलूजा ने कहा लॉकडाउन पीरियड में उनकी संस्था द्वारा यह 16वां रक्तदान शिविर लगाया गया।

आज के शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो के विधायक विरंचि नारायण , सिविल सर्जन बोकारो अशोक कुमार पाठक एवं अनुमंडल पदाधिकारी चास शशि प्रकाश सिंह उपस्थित हुए एवं रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया।

आज के शिविर की मुख्य बात यह रही कि विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कुल 15 यूनिट रक्तदान हुआ।

शिविर को सफल बनाने में बीबीडीए के सचिव मनीष चरण पहाड़ी , कोषाध्यक्ष गुरविंदर सिंह टुटेजा, चंदन कुमार सिंह , जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ,जयदेव राय एवं डाक बम सेवा समिति के विक्की राय, उत्तम डे,विकास महथा,दया शंकर तिवारी,मुकेश जायसवाल की मुख्य भूमिका रही।

सदर ब्लड बैंक की डॉ मैथिली ठाकु , धनंजय कुमार एवं उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा।

Share This Article