झारखंड : भाजपा किसानों के साथ खेतों में करेगी आंदोलन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: झारखंड सरकार ने पैक्स के माध्यम से किसानों के धान की खरीद की थी। लेकिन उसका भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है।

इस मुद्दे पर भाजपा ने पहले भी आंदोलन किया था। अब भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ खेतों में ही आंदोलन करेगी।

18 जून को प्रदेश स्तर पर धरना दिया जाएगा। रामगढ़ जिले में भी किसानों के साथ भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे। सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक उनका यह सांकेतिक धरना चलेगा।

इस मुद्दे पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि हेमंत सरकार से किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान अविलंब करने की मांग की गई है। किंतु सत्ता के नशे में चूर झारखंड सरकार के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा।

उन्होंने कार्यक्रम के सफलता के लिए सभी मंडलों के प्रभारियों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेस के साथ हेमन्त सरकार बनी है झारखण्ड विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है।

यह सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग में ही दिलचस्पी दिखा रही है।

Share This Article