सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर रांची में डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: देशभर में हो रहे डॉक्टरों पर अत्याचार के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर राजभर के डॉक्टरों ने आंदोलन किया।

इस दौरान इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के कार्यालय में डॉक्टरों की प्रदर्शन किया।

इस दौरान डॉक्टरों ने नारेबाजी भी की जिसमें सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, सेव द सेवियर, डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करने सहित अन्य शामिल है।

आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शम्भू प्रसाद ने कहा कि आए दिन डॉक्टरों से मारपीट की घटनाएं सामने आती हैं।

डॉक्टर ठीक से इलाज नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों को भयमुक्त वातावरण चाहिए ताकि वह इलाज सही से कर सकें।

उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर ऐसे मामलों का निपटारा हो। साथ ही आईपीसी की धाराओं से इसे जोड़ा जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मांग कहा कि झारखंड के अलावा कई राज्यों में यह लागू है, इसलिए यहां भी इसे लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि जब तक डॉक्टरों को भयमुक्त वातावरण नहीं मिलेगा तब तक वह अच्छी तरीके से मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे।

Share This Article