झारखंड : दो पक्षों में हिंसक झड़प में जमकर चले लाठी और डंडे, ईंट-पत्थर से किया हमला ; मामला दर्ज

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: गली के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईट, पत्थर चले। घटना नगर थाना क्षेत्र के रसिकपुर की है।

पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।  दरअसल कई वर्षों से दोनों पक्ष में विवाद चल रहा है।

पूर्व में भी कानूनी कार्रवाई हो चुकी है। स्थानीय लोग की माने तो छत से ईंट चला व्यक्ति मानु साह है, जो नशे का आदि है।

कॉरेक्स आदि का बेचने का अवैध कारोबार करता है और खुद भी सेवन कर नशे की हालत में छत से पड़ोस की महिलाओं को नहाने के समय भी तस्वीरे मोबाइल से खींचता है।

विरोध करने पर मारने की धमकी देता है। विरोध करने पर छत से ईंट, पत्थर से प्रहार करता है। पुलिस का भी शह होने की बात कही है।

वहीं मामले में प्रथम पक्ष से बजरंगी साह की पत्नी विक्की देवी ने बताया कि कॉरेक्स बेचने का विरोध करने और गली विवाद को लेकर झगड़ा होता है।

Share This Article