दिल्ली AIIMS का OPD आंशिक रूप से खुला

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने शुक्रवार से अपनी ओपीडी सेवाएं आंशिक रूप से शुरु कर दी हैं।

एम्स के एक अधिकारी ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि ओपीडी सेवा को चरणवार तरीके से खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कुछ सेवाओं को शुरु किया जा रहा है।

प्रथम चरण में ऑनलाइन या टेलीफोन से समय लेकर पहुंचने वाले मरीजों को देखा जाएगा। रूटीन सर्जरी भी आज से शुरू होगी।

ओपीडी के माध्यम से मरीज अस्पताल में भर्ती भी किए जाएंगे लेकिन कोरोना संक्रमण को देखते हुए बहुत जरूरत होने पर ही मरीजों को भर्ती किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण बीते 19 अप्रैल से दिल्ली एम्स की ओपीडी सेवा बंद थी।

उसे आज से आंशिक रूप से शुरु किया जा रहा है।

Share This Article