Latest Newsटेक्नोलॉजीPOCO का नया Bluetooth wireless Earphone जल्द होगा लॉन्च, देखें लुक

POCO का नया Bluetooth wireless Earphone जल्द होगा लॉन्च, देखें लुक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: POCO new Bluetooth wireless earphone Launched soon – जानीमानी कंपनी पोको POCO नेकबंद स्टाइल ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन Bluetooth wireless Earphoneजल्द ही लॉन्च करने वाली है।

पोको के इस अपकमिंग नेकबैंड स्टाइल ईयरफोन की झलक के साथ ही स्पेसिफिकेशन डीटेल्स भी लीक हो गई है।

माना जा रहा है कि एमआई नेकबंद ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन प्रो की तर्ज पर ही पोको नेकबंद ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन प्रो भी लॉन्च किया जाएगा।

हाल ही में ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड की साइट पर पोको के अपकमिंग नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ ईयरफोन को देखा गया है।

पोको के इस प्रोडक्ट को एलवायएक्सक्यूईजे05डब्ल्यूएम मॉडल नंबर से देखा गया है। पोको की यह डिवाइस एमआई नेकबंद ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन प्रो की तरह ही दिखती है।

पोको के इस ईयरफोन को 2000 रुपये से कम प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। पोको इससे पहले भी एमआई और रेडमी के प्रोडक्ट का रिब्रैंडेड वर्जन लॉन्च करती आ रही है।

अगले महीने शाओमी के दो शानदार स्मार्टफोन के रिब्रैंडेड वर्जन को पोको एफ3 जीटी और पोको एक्स3 जीटी नाम से पेश किया जाएगा।

पोको नेकबंद स्टाइल ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन की संभावित खूबियों की बात करें तो इसमें 10 एमएम डायनैमिक ड्राइवर्स लगे हैं, जो बेहतरीन साउंड क्वॉलिटी के लिए जाने जाते हैं। 36 ग्राम वजनी यह ब्लूटूथ ईयरफोन आईपीएक्स5 वॉटर रजिस्टेंट होगा।

इएनसी और एएनसी जैसे डूअल नोज केंसेलेशन फीचर से लैस इस ईयरफोन में 150 एमएएच की बैटरी लगी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 20 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ ही इन-बिल्ट माइक्रोफोन वाले इस ब्लूटूथ ईयरफोन में यूजर्स को हैंड्स फ्री कॉलिंग एक्सपीरियंस का मजा मिलेगा।

बता दें ‎कि भारत में ब्ल्यूटूथ वायरलेस इयरफोन सेगमेंट में एक के बाद एक धांसू प्रोडक्ट लॉन्च हो रहे हैं और ‎रियलमी, एमआई, सैमसंग,वनप्लस समेत कई सारी कंपनियां नेकबंद स्टाइल के प्रोडक्ट लॉन्च कर रही है।

spot_img

Latest articles

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...

857 करोड़ की लागत से निर्मित ‘सेफ सिटी प्रोजेक्ट’ का गृह मंत्री अमित शाह ने किया लोकार्पण

नई दिल्ली : गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली पुलिस के 79वें...

खबरें और भी हैं...

कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए पहली बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य : सीबीएसई

नयी दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं...

रांची सिविल कोर्ट परिसर में गंदगी का अंबार, लोग परेशान

रांची : राजधानी रांची के सिविल कोर्ट परिसर में इन दिनों गंदगी की समस्या...

मानवाधिकार आयोग ने नीट छात्रा मौत मामले को बताया बेहद गंभीर

आयोग में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी पटना : बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग ने...