धनबाद, देवघर और बोकारो में जल्द हो सकता है नगर निकाय चुनाव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्य निवार्चन आयोग की ओर से पत्र जारी किया गया। यह पत्र नगर निकाय चुनाव के संबंध में है। इसमें आरक्षण की जानकारी दी गयी है।

आयोग की ओर से तीन सीटों के लिए शुक्रवार को आरक्षण की घोषणा की गयी है। इसमें देवघर नगर निकाय, धनबाद नगर निकाय और चास नगर निकाय हैं।देवघर नगर निकाय अनारक्षित सीट है। धनबाद नगर निकाय पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।

जबकि चास नगर निकाय अनारक्षित सीट है, जो सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित है। राज्य में संभावना व्यक्त की जा रही है कि जल्द ही नगर निकाय चुनाव होगी।

राज्य निवार्चन आयुक्त डीके तिवारी ने जानकारी दी कि तीन जिलों की सूचना जारी की गयी है। संभावना है कि इन जिलों नगर निकाय चुनाव जल्द संभव हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में नगर निकाय चुनाव मई 2020 से लंबित है। पूर्व चुनाव आयुक्त एनएन पांडेय ने कोविड संक्रमण को देखते हुए नगर निकाय चुनाव को एक्सटेंशन दिया था।

इसके बाद एनएन पांडेय आयुक्त पद से रिटायर हुए।इसके बाद फरवरी 2021 में डीके तिवारी निवार्चन आयुक्त बनाये गये।

इससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कार्य में तेजी देखी जा रही है। नगर निकाय चुनाव 14 निकायों में होना है।

इनमें देवघर, धनबाद, बोकारो, मानगो, गोमिया, धनवार, हरिहरगंज, महागामा, चास, चक्रधरपुर, झुमरी तिलैया, विश्रामपुर, कोडरमा और मझियांव शामिल हैं।

Share This Article