Homeक्राइमझारखंड : सिमडेगा में गर्भवती पत्नी की हत्या कर नदी के किनारे...

झारखंड : सिमडेगा में गर्भवती पत्नी की हत्या कर नदी के किनारे दफ़नाया, पुलिस ने 4 दिनाें बाद शव निकलवाकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा

Published on

spot_img

सिमडेगा: शराबी पति ने तीन महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर नदी के किनारे शव काे दफना दिया। पत्नी की माैत पर उसने गांव में सुसाइड की अफवाह फैला दी।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए मंगलवार काे आराेपी पति काे गिरफ्तार कर लिया है।

4 दिनाें के बाद पुलिस ने कब्र से शव निकलवाकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना जलडेगा के करमापानी भंडार टोली की है। गांव के जगदीश गंगेश्वर ने पीट-पीटकर अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी बासमती देवी (30) की हत्या कर दी।

हत्या के बाद उसने गांव में पत्नी की सुसाइड की अफवाह फैलाकर शव को नदी के किनारे दफना दिया था।

सूचना पाकर मृतका के पिता सहरू साय पहुंचे। उन्हें दामाद की बाताें पर शक था।

उन्हाेंने जलडेगा पुलिस से शिकायत कर हत्या की आशंका जाहिर की। इसके बाद पुलिस ने साेमवार काे आराेपी जगदीश गंगेश्वर काे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

इस दाैरान आराेपी ने हत्या की बात कबूल ली। उसने बताया कि शराब पीने पर पत्नी अक्सर विवाद करती थी।

आवेश में उसने कई बार पिटाई की थी। थाना प्रभारी फिलिप मिंज ने बताया कि आराेपी की निशानदेही पर मंगलवार को नदी के किनारे दफनाए गए शव काे दंडाधिकारी की मौजूदगी में निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

शव पर चोट के निशान पाए गए। इधर, मृतका के पिता सहरू साय ने पुलिस काे बताया है कि जगदीश अक्सर बेटी के साथ मारपीट करता था। एक माह पूर्व भी उसने बासमती की पिटाई कर घर से निकाल दिया था।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...