दोस्त ऋषि कपूर के निधन की वजह से जितेंद्र के घर नहीं होगी दिवाली की पार्टी

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बाद इस साल दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के घर पर दिवाली पार्टी नहीं होगी। उनके बेटे तुषार कपूर ने इस बारे में जानकारी दी है।

अभिनेता-निर्माता तुषार कपूर ने इसकी वजह भी बताई है। वह रोशनी का त्योहार दिवाली इस साल परिवार के साथ मनाएंगे।

तुषार कपूर ने कहा कि पिता जितेंद्र के दोस्त ऋषि कपूर के निधन की वजह से इस साल हम सेलिब्रेशन नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस साल कोरोना वायरस महामारी भी है।

ऋषि कपूर जी हमारे परिवार के बहुत करीबी दोस्त थे। इस साल की शुरुआत में ऋषि कपूर का निधन हो गया था।

उन्होंने बताया कि यह त्योहार केवल परिवार के साथ होगा। मैं अपनी फिल्म लक्ष्मी को लेकर बहुत व्यस्त था।

फिल्म लक्ष्मी रिलीज हो चुकी है। साथ ही मेरा बेटा छुट्टियों पर है, इसलिए मैं उसके साथ काफी समय बिता रहा हूं।

यह दिवाली थोड़ी अलग है और हम परिवार के साथ समय बिताएंगे। लक्ष्मी बतौर निर्माता तुषार कपूर की पहली फिल्म है।

वहीं बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस साल दीवाली का जश्न मनाने से मना कर दिया है। अमिताभ बच्चन हर साल दिवाली पर शानदार पार्टी देते हैं। पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां शामिल होती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

वहीं अक्षय कुमार, करण जौहर और शाहरुख खान हर साल अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल पहले की तरह वह दिवाली नहीं मनाएंगे।

बॉलीवुड के लिए यह साल अच्छा नहीं रहा है। फिल्म इंडस्ट्री ने इस साल अपने कई बेहतरीन कलाकारों को खो दिए हैं।

Share This Article