Homeझारखंडस्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने झारखंड DGP को लिखा पत्र

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने झारखंड DGP को लिखा पत्र

Published on

spot_img

रांची: स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (झारखंड DGP) को पत्र लिखा है।

यह पत्र उन्होंने पुलिसकर्मियों के लिए कोविड-19 के नियमों के अनुपालन के लिए सामान्य दिशा-निर्देश के संबंध में लिखा है।

पत्र में उन्होंने लिखा है कि कोविड-19 के रोकथाम, बचाव तथा समुचित नियंत्रण के लिए कोविड-19 समुचित व्यवहार का अनुपालन, टीकाकरण, सघन निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग के साथ नियमित रूप से जांच किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

दूसरे राज्य अवकाश से लौटने वाले पुलिसकर्मियों, पारा मिलिट्री बल, होमगार्ड, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ जवानों एवं अन्य को सात दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन अथवा पुलिस लाइन में अलग स्थान पर सात दिनों तक क्वारंटाइन में रखा जाएगा।

ऐसे व्यक्ति जो अवकाश से अधिक प्रभावित कोविड-19 क्षेत्रों से आए हुए हैं तथा जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की सूची देते हैं तो उनके कोविड-19 की जांच के लिए कार्यवाई की जाएगी।

इसके अलावा पत्र में कई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर अपर मुख्य सचिव ने रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर तथा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

यह पत्र दूसरे राज्य से झारखंड आने वाले ट्रेनों के आवागमन की सूची उपलब्ध कराने के संबंध में है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि विगत दिनों से कतिपय कारणों से कोविड-19 के संक्रमण में देश के कुछ राज्यों यथा केरल, महाराष्ट्र में वृद्धि देखी जा रही है।

झारखंड के कोविड-19 संक्रमित की पॉजिटिविटी दर 2.97 प्रतिशत है जबकि केरल राज्य में पिछले तीन दिनों से लगातार कोविड 19 संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 10.59 से12.35 प्रतिशत हुई है।

इस परिस्थिति में हाई पॉजिटिविटी तथा हाइली वल्नरेबल स्टेट से आने वाले यात्रियों जिनका आगमन झारखंड के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होता है कि कोविड-19 के समुचित नियंत्रण के लिए सघन जांच कर निगरानी किया जाना महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पत्र में कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...