पाकिस्तान ने बालाकोट सेक्टर में दूसरे दिन भी किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पुंछ: पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में रविवार को दूसरे दिन भी बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की।

पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का भारतीय जवान भी करारा जवाब दे रहे है। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

पाकिस्तानी सेना ने रविवार को पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा के साथ सटे बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू की। इस दौरान पाकिस्तानी सेना ने सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार शैल के गोले भी दागे।

इस गोलीबारी में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवान भी मुंहमोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी थी।

रविवार को दूसरे दिन बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी शुरू होने के बाद सीमांत क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बंकरों और सुरक्षित स्थानों पर छिपने और किसी को भी घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।

शनिवार को भी पाक ने पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में गोलीबारी की थी। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी।

Share This Article