झारखंड में केंद्र के जनविरोधी नीति के खिलाफ भाकपा चलायेगी जनसंपर्क अभियान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: माकपा की पोलिट ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने कहा है कि नागरिक अधिकारों पर जो हमले हो रहें हैं उसके खिलाफ प्रतिरोध की एक मजबूत दीवार खड़ी करना ही फादर स्टेन स्वामी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र के जनविरोधी नीति के खिलाफ भाकपा जनसंपर्क अभियान चलायेगी।

करात गुरुवार को दुमका में माकपा द्वारा फादर स्टेन स्वामी की याद में आयोजित स्मृति सभा को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि नागरिक आजादी की रक्षा और वंचितों के अधिकारों लिए संघर्ष जब तक जारी रहेगा फादर स्टेन स्वामी उस संघर्ष के प्रतीक बने रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह एनआईए की हिरासत में इस 84 वर्षीय बीमार व्यक्ति की मौत हुई,यह खतरे का संकेत है।

यह संकेत यह है कि जो भी दिल्ली पर बैठे हुकुमरान का विरोध करेगा उसका हश्र फादर स्टेन स्वामी की तरह ही होगा।

न्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों के बाद हम आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मनाएंगे। लेकिन इस आजादी को प्राप्त करने में इस देश के किसानों, मजदूरों और अन्य लोगों ने जो बलिदान दिए हैं आज उनके वंशजों को सत्ता में बैठी भाजपा की सरकार देशद्रोही करार दे रही है।

सभा को संबोधित करते हुए जोहार के फादर मनु बेसरा ने लोकतंत्र पर छाए गहरे तमस पर चिंता व्यक्त करते हुए साझा पहल की आवश्यकता पर बल दिया।

सभा को आदिवासी अधिकार मंच के सुभाष हेम्ब्रम, प्रफुल्ल लिंडा और सुखनाथ लोहरा ने भी संबोधित किया।

Share This Article