पूरी टीम पार्टी के आखिरी कार्यकर्ताओं तक संपर्क बनायें: आरपीएन सिंह

News Aroma Media
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह ने राज्य के आला अधिकारियों नसीहत दी है।

उन्होंने कहा है कि झारखंड के लोगों के बेहतरी के लिए अगर जनता की आवाज और भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अधिकारी के पास जाते है और अधिकारी बात को नहीं सुनते हैं, तो तमाम कार्यकर्ता अधिकारियों के ऑफिस में जाकर उन्हें समझाने का काम करेंगे।

अगर जरूरत पड़ेगी तो वे खुद भी जाकर अधिकारियों को समझाएंगे। प्रदेश प्रभारी शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे।

कहा कि राज्य में पार्टी आलाकमान ने नई टीम बनाई गई है। नई टीम को कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

कांग्रेस की नई टीम को बधाई देते हुए आरपीएन ने कहा कि पूरी टीम पार्टी के आखिरी कार्यकर्ताओं तक संपर्क बनाये।

अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष जिले के हर ब्लॉक तक का दौरा करें। झारखण्ड के तमाम लोगों से संवाद कायम करें।

आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के घोषणापत्र में लोगों से जो वादा किया है, उसे पूरा कर रही है। इसके तहत किसान लोन माफी योजना और गरीबों के लिए हरा कार्ड देने का काम कर रही है।

साथ ही पिछड़ी जातियों को 27 प्रतिशत आरक्षण, नियोजन नीति को बेहतर तरीके से सुधार कर राज्य के युवाओं को नौकरी देने पर कायम है।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के दौरान एक लैंड बैंक बनाया गया था, जिसमें गरीबों की जमीन ली गई थी। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करेगी कि लैंड बैंक में लिए गए जमीन को वापस उन गरीबों को वापस लौटाया जाए।

इसके अलावा आरपीएन ने विस्थापन आयोग गठित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने गठबंधन को समर्थन किया है।

जनता से किये वादों को पार्टी पूरा कर रही है। इसे लेकर नियोजन नीति के तहत बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियोजन नीति से ज्यादा से ज्यादा झारखंड के लोगों को रोजगार मिले।

सीएनटी और एसपीटी में कोई बदलाव नहीं हो। झारखंड में बिजली की काफी समस्या है। उसमें सुधार के लिये भी कहा गया है।

प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, बंधु तिर्की, गीता कोड़ा सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Share This Article