रांची धुर्वा के एक ही परिवार के 6 लोगों की डूबने से मौत, पीड़ित परिवार से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विध्यांचल में हुए नाव दुर्घटना के पीड़ित परिवार से स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता मिले। मंत्री ने मिर्जापुर कमिश्नर को मदद करने को कहा।

विगत दिनों विध्यांचल में एक हादसे में हुए नाव दुर्घटना में रांची के एक परिवार के छह लोगों की डूबने से मौत हो गई हैं और कुछ लोग अभी भी घायल है।

मंत्री बन्ना गुप्ता गुरूवार को उनके धुर्वा स्थित आवास जाकर परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली।

परिजनों ने बताया कि नाव के वापस लौटने के क्रम में तेज बारिश और हवा में नाव फंस गया और उलट गया, जिससे सभी लोग डूब गए।

इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने मिर्जापुर के कमिश्नर कामेश्वर राम मिश्रा से फोन पर बात की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने को कहा।

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मिर्जापुर जिला प्रशासन के सहयोग से सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है और जल्द ही सभी को खोज लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वे स्वयं वहां के अधिकारियों के साथ संपर्क में है और हर संभव मदद पीड़ित परिवार को मिलेगी।

Share This Article