Latest NewsUncategorizedMumbai Rape Case : जिंदगी की जंग हार गई मुंबई की ‘निर्भया’,...

Mumbai Rape Case : जिंदगी की जंग हार गई मुंबई की ‘निर्भया’, रेप के बाद बेरहमी से महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली थी रॉड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: मुंबई में एक महिला के साथ ‘निर्भया’ जैसी हैवानियत हुई। 34 साल की महिला का बेरहमी से रेप किया गया था, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

आरोपी ने रेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड भी डाल दी थी। मुंबई के राजावाडी अस्पताल में उनकी मौत हो गई है। अधिक खून बह जाने की वजह से मौत हुई है।

10 सितंबर, शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में स्थित साकीनाका में मोहन चौहान नाम के व्यक्ति ने बलात्कार कर महिला के गुप्तांग में लोहे का रॉड घुसेड़ दिया था।

इस बेरहम और बर्बर शख्स को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से निशानदेही कर के गिरफ्तार कर लिया है।

जिस टेंपो में बलात्कार हुआ था, उस टेंपों को भी जब्त कर लिया गया है। कल ही बलात्कार के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया था।

आरोपी पर आईपीसी (IPC) की धारा 307 और 376 के तहत केस दर्ज किया गया था। अब पुलिस पुलिस आईपीसी (IPC) की धारा 302 के तहत हत्या का केस भी दर्ज करने जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के अंधेरी स्थित साकीनाका इलाके में शुक्रवार को दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप जैसी घटना सामने आई। सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर एक 34 साल की महिला के साथ रेप किया गया।

इसके साथ ही उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से हमला किया गया । इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि महिला के साथ हुई ये हिंसक घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन से जानकारी दी गई थी कि खैरानी रोड पर एक शख्स महिला को बुरी तरह से पीट रहा है।

यह सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। यहां सड़क पर महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थीं।

महिला को तुरंत राजावाडी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में महिला के साथ रेप की पुष्टि हुई। रेप के बाद बेरहमी से महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया घुसेड़ा गया था।

इससे अत्यधिक खून बह गया था। इसके बाद महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आज अस्पताल में महिला की मौत हो गई।

spot_img

Latest articles

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...

सम्राट चौधरी ने शहीद सुबेदार संतोष कुमार की प्रतिमा का किया अनावरण

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रविवार को गया जी के...

खबरें और भी हैं...

वार्ड 49 में जमीला खातून की मजबूत पकड़, न्यू साकेत नगर में दिख रहा जनसमर्थन

Ranchi Municipal Corporation Elections : रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 49 से...

बेटियों को इतना सक्षम बनाए कि दहेज के लिए उलाहना न सहना पडे: एजे अंसारी

दहेज प्रथा पर बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित रांची : बीएनएन इंटरनेशनल स्कूल...

श्री श्याम संघ की निशान शोभायात्रा 27 फरवरी को

फाल्गुन सुदी एकादशी को निशान अर्पण का विशेष धार्मिक महत्व रांची : श्री श्याम संघ...