बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को पुलिस की विशेष टीम ने यूपी के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गई है।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे इटावा जिले के सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि खूंटी की रहने वाली एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म और यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद सुनील तिवारी फरार चल रहा था।

बीते दिनों कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। उसकी अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी गई थी।

सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को दुष्कर्म, छेड़छाड़ और एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

Share This Article