बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी भेजे गये जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में पेश किया गया।अदालत ने तिवारी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनील तिवारी पर यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि सुनील तिवारी की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश से हुई है। इसके बाद मंगलवार दोपहर उन्हें फ्लाइट से रांची लाया गया। इसके बाद उनसे पूछताछ की गई।

फिर उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया वहां मेडिकल और कोरोना जांच कराकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

सुनील तिवारी की गिरफ्तारी के बाद रविवार को उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। इसके बाद उन्हें इटावा के सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोमवार को उनके स्वस्थ होने की रिपोर्ट इटावा कोर्ट में केस के अनुसंधानकर्ता डीएसपी रजत माणिक बाखला ने सुनील तिवारी को रांची लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का आवेदन दिया था।

कोर्ट ने रिपोर्ट देखने के बाद सुनील तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की अनुमति दी थी।

पुलिस की विशेष टीम ने यूपी के इटावा जिले के सैफई थाना क्षेत्र से रविवार की सुबह सुनील तिवारी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी के बाद सुनील तिवारी की तबीयत बिगड़ गयी थी। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इटावा जिले के सैफई अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

युवती की ओर से यौन शोषण और दुष्कर्म का आरोप लगने तथा बाल मजदूरी से संबंधित मामला दर्ज होने के बाद सुनील तिवारी फरार चल रहे थे।

बीते दिनों कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया था। वहीं उनकी अग्रिम जमानत की याचिका भी खारिज कर दी गयी थी।

सुनील तिवारी के खिलाफ अरगोड़ा थाने में 16 अगस्त को दुष्कर्म, यौन शोषण और एसटी- एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था।

खूंटी की रहने वाली एक युवती ने सुनील तिवारी पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

Share This Article