झारखंड : रेलवे ट्रैक से जीआरपी ने अज्ञात महिला का शव किया था बरामद, अब दर्ज हुई आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बोकारो रांची रेलखंड पर राधागांव से बरामद शव की पहचान के बाद जीआरपी ने रविवार को आत्महत्या के लिए उतप्रेरित करने का केस दर्ज किया है।

ज्ञात हो कि शुक्रवार को रेलवे ट्रैक से जीआरपी ने अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। शनिवार को शव की पहचान 30 वर्षीय पूर्णिमा गोप के रूप की गई।

मृतका बालीडीह थाना क्षेत्र के बारूडीह की रहने वाली थी। पति ने पुलिस को बताया कि वो करम पूजा के लिए घर ने निकली थी।

पर लौट कर घर वापस नहीं आई। अपने अस्तर से उसकी खोजबीन करने में जुटे हुए थे।

इस बीच शव की पहचान होने के बाद रविवार को मृतका के कोटशीला निवासी भाई मधुसूदन गोप में राजकीय रेल पुलिस थाने में पहुंचकर आत्महत्या के लिए उतप्रेरित करने का प्राथमिकी दर्ज कराया।

जिसमें मृतका के पति गौतम गोप एवं सास बुधनी देवी को आरोपी बनाया है।

मृतका के भाई का कहना है कि पूर्णिमा 14 सितंबर को करम पूजा के लिए अपने दो बच्चों के साथ कोटशिला मायके आई थी।

15 को पति व सास वापस ससुराल चलने की जिद करने लगे। बच्चे नहीं जाना चाहते थे। आरोपी बच्चों को लेकर जाने लगा।

जिसकी वजह से पूर्णिमा भी उनके साथ चली गई। 15 सितंबर को अचानक उसके मौत की खबर मिली।

पूर्णिया ने आरोपियो के प्रताड़ना से तंग आकर रेलवे लाइन पर जाकर आत्महत्या कर लिया। जीआरपी थाने की पुलिस केस दर्ज करने के बाद मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

Share This Article