रामगढ़ में यहां 10 साल के मासूम की दोनों किडनी फेल, लगाई मदद की गुहार

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: बाजार टांड निवासी सुनील सिंह एवं उनकी पत्नी शीला देवी प्रखंड मुख्यालय में पत्रकारों से मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि उनका 10 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सिंह का दोनों किडनी फेल हो गया है।

इलाज के लिए पैसे भी नहीं है। आर्थिक तंगी का दंश पूरा परिवार झेल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी दो संतान है।

15 वर्षीय बड़ा पुत्र शुभम कुमार सिंह जन्मजात दिव्यांग है और 10 वर्षीय छोटा पुत्र आयुष कुमार सिंह का डॉक्टरों की लापरवाही के कारण दोनों किडनी फेल हो चुका है।

जिसका ईलाज सीएमसी वेल्योर में चल रहा है। जहां से किडनी ट्रांसप्लांट के लिए 10-15 लाख रुपये का बजट दिया गया है।

आलम यह है कि दोनों बेटों के इलाज में दंपत्ति पूरी तरह से कंगाल हो चुके है। सुनील सिंह ने कहा कि वे निजी गार्ड का काम करते है।

दंपत्ति ने रामगढ़ से लेकर रांची एवं जमशेदपुर तक के संभावित अधिकारियों एवं समाज सेवियों तक फरियाद लगा चुके है।

आयुष की मां शीला देवी ने कहा कि बच्चे को लेकर दोनों राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से भी मिले।

उन्होंने आयुष्मान कार्ड या राज्य सरकार के किसी एक योजना के तहत सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। जबकि इलाज में खर्च काफी बड़ा है।

उन्होंने जिलावासियों से आग्रह करते उनके बेटे के इलाज में मोबाइल नंबर 7667615762 पर संपर्क कर आर्थिक सहयोग करने की गुहाई लगाई है।

Share This Article