धनबाद में पदयात्रा के जरिए आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद के लोगों को कानून की जानकारी देने के मकसद से महात्मा गांधी की जयंती पर शनिवार को धनबाद के तमाम न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन के पदाधिकारी, सिविल कोर्ट कर्मचारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता, पैरा लीगल वालंटियर और स्कूली बच्चों ने हाथ में बैनर-पोस्टर लेकर सड़क पर उतरे।

पदयात्रा सुबह 7:00 बजे सिविल कोर्ट कैंपस से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए सिटी सेंटर गांधी चौक तक पहुंची।

इसके बाद गांधी चौक पर स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम शर्मा ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर न्यायाधीश श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले में 2 अक्टूबर से लेकर 14 नवंबर तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत आज पदयात्रा से हुई है।

उन्होंने लोगों से महात्मा गांधी के बताए रास्ते शांति, अहिंसा पर चलने का संदेश दिया, तथा लोगों से कहा कि वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें, तभी उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा।

जानकारी के अभाव में लोग सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश निताशा बारला ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के द्वारा लोगों के सामाजिक उत्थान तथा उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए 10 सूत्री योजना लागू की गई है।

जिसमें श्रमेव बंदते जिसके तहत प्रवासी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

दूसरी योजना मानवता जिसके तहत वृद्धा पेंशन विधवाओं और बच्चों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा।

 कर्त्तव्य योजना के तहत जेल में बंद बंदियों के परिवार को सरकारी लाभ दिलाया जाएगा।

आत्मनिर्भर योजना के तहत जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा।

इसके साथ ही शक्ति योजना के तहत गरीब तबके की महिलाओं तक सामाजिक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाएगा।

निरोगी भव: योजना के तहत लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। चेतना योजना के तहत नशा के शिकार लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

तृप्ति योजना के तहत गरीबों के खाद्य सुरक्षा संबंधी योजनाओं को दिलाया जाएगा। झालसा योजना के तहत सामाजिक न्याय से संबंधित सभी योजनाओं का लाभ उन्हें दिलाया जाएगा।

शिशु प्रोजेक्ट के तहत अपने माता पिता को होने वाले बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज जिले के 10 प्रखंड व अंचल कार्यालय झरिया, निरसा, गोविंदपुर ,बाघमारा, तोपचांची, बलियापुर, धनबाद, झरिया नगर निगम और सीनरी नगर निगम में न्यायिक पदाधिकारी, एनजीओ के लोग, पारा लीगल वालंटियर और पैनल अधिवक्ता जाएंगे।

वहां लोगों को समस्याओं को सुनेंगे और उनका निदान करेंगे।

Share This Article