झारखंड में यहां अपने ही घर में फंदे पर लटकती मिली मां-बेटी की लाश, सनसनी

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू: हैदरनगर थाना क्षेत्र के रजौनधा गांव में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आयी है, जहां अपने ही घर में फंदे पर मां-बेटी की लाश लटकती हुई पाई गई है।

दोनों का शव एक ही रस्सी से बने फंदे से लटका मिला है। इससे आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है।

आशंका जताई जा रही है कि पारिवारिक विवाद में मां-बेटी ने फांसी के पफंदे पर झूलकर सुसाइड कर ली है। मृतकों में जितेंद्र पासवान की दूसरी पत्नी 35 वर्षीया संगीता देवी और 13 साल की बेटी अंजली कुमारी शामिल हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी शिव शंकर उरांव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

क्या है मामला

स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला का अपनी सौतन से अक्सर विवाद होता था। जितेंद्र ने करीब 15 साल पहले संगीता से दूसरी शादी की थी।

जितेंद्र की पहली पत्नी रूपा देवी और संगीता के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

शनिवार की रात जितेंद्र अपनी पहली पत्नी और दो बच्चों के साथ अलग कमरे में सोया था। जबकि संगीता अपनी बेटी के साथ दूसरे कमरे में थी। सुबह मां.बेटी का शव फंदे से लटका मिला।

पति ने पहली पत्नी के रहते की थी दूसरी शादी

जानकारी के अनुसार, जितेंद्र पासवान ने संगीता के साथ लव मैरिज की थी। जितेंद्र और संगीता दोनों की यह दूसरी शादी है।

जितेंद्र महाराष्ट्र के नागपुर में काम करता है। इसी दौरान उसे संगीता से प्रेम हो गया और अपनी पहली पत्नी के रहते हुए उससे दूसरी शादी कर ली थी।

Share This Article