झारखंड में यहां महिला के दाह संस्कार को नहीं थे पैसे, श्मशान घाट में ही शव छोड़ घर लौटे परिजन, फिर देर रात हुआ यह

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: जिले के बिष्टूपुर स्थित पार्वती श्मशान घाट पर शनिवार को एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला, जहां शनिवार को परसूडीह की एक महिला की मौत के बाद उसका शव लेकर परिजन श्मशान घाट पहुंचे थे।

लेकिन, दाह संस्कार के लिए उनके पास पैसे कम पड़ गए, जिसके बाद परिजन महिला का शव वहीं छोड़कर अपने घर लौट गए।

देर रात जब सभी शवों का दाह संस्कार हो गया तो महिला के शव के परिजनों की तलाश होने लगी, लेकिन वहां कोई परिजन नहीं मिल पाया।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, महिला का शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे उसके परिजनों ने काउंटर पर जाकर वहां के लोगों से पूछा कि कितने रुपये शव के दाह संस्कार में लगेंगे। इ

सके बाद काउंटर से जो राशि तय है, वो बताई गई। अब परिजनों के पास इतने रुपये नहीं थे, लिहाजा काउंटर पर बिना कुछ कहे ही शव को श्मशान घाट के अंदर रखकर वो चले गए।

रात तक जब सभी शवों का दाह संस्कार हो गया और एक शव बचा था तो उसके रिश्तेदारो की तलाश शुरू हुई। जब उसका कोई रिश्तेदार नहीं मिला तो इसकी सूचना जुगसलाई पुलिस को दी गई।

जुगसलाई थाना से एएसआई गोपाल पांडेय पहुंचे। उन्होंने बर्निंग घाट कमेटी से बात की और कहा कि यदि कमेटी शव का दाह संस्कार नहीं करेगी तो वे स्वयं दाह संस्कार करायेंगे और जो खर्च होगा उसे अपनी जेब से देंगे।

Share This Article