झारखंड में यहां महसूस किये गये भूकंप के झटके

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के सिंहभूम में रविवार की दोपहर करीब 2:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गये।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूंकप की तीव्रता 4.1 मापी गयी है। हालांकि, भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

झारखंड में यहां महसूस किये गये भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के वैज्ञानिकों के अनुसार, सिंहभूम क्षेत्र में दोपहर 2:22 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 मापी गयी है। इस भूकंप की गहराई लगभग 10 किमी की थी।

भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग डरकर घरों से बाहर निकल आये।

हालांकि, इस तीव्रता का भूकंप इतना खतरनाक नहीं होता, लेकिन लोग फिर भी सुरक्षित महसूस करने के लिए घरों से बाहर निकलकर खुले मैदान में जमा होने लगे। बताया गया है कि भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हालांकि, लोग अब भी एहतियात बरत रहे हैं। भूकंप महसूस किये जानेवाले इलाकों के लोग घंटों तक घर के बाहर ही रहे।

Share This Article