सुनील तिवारी ने झारखंड हाई कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में दुष्कर्म एवं यौन शोषण के आरोप में जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के सलाहकार सुनील तिवारी ने जमानत याचिका दाखिल की है।

सुनील तिवारी ने जमानत की गुहार लगाते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है।

याचिका में उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए न्यायालय से बेल दिए जाने की गुहार लगाई है।

इससे पहले सुनील तिवारी को जमानत देने से रांची सिविल कोर्ट ने 23 सितंबर को इंकार कर दिया था।

निचली अदालत की ओर से जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद सुनील तिवारी ने झारखंड हाई कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है।

उल्लेखनीय है कि सुनील तिवारी पर उनके यहां काम करने वाली एक युवती ने दुष्कर्म एवं यौन शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले में युवती के द्वारा अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसकी जांच रांची पुलिस कर रही है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पीड़िता का 164 का बयान भी दर्ज हो चुका है। दूसरी ओर सुनील तिवारी की पत्नी लालिमा तिवारी ने इस पूरे प्रकरण को फर्जी बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर सीबीआई जांच की मांग की है।

Share This Article