लखीमपुर घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे नवजोत सिद्धू गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई हिंसा के मामले को लेकर यहां गवर्नर हाउस के बाहर सोमवार को विरोध व्यक्त कर रहे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस दौरान सिद्धू के साथ पंजाब कांग्रेस के कई विधायक और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों भी धरना दे रहे थे।

सिद्धू और उनके साथ मौजूद अन्य नेता हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयान और कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी और उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आंदोलनकारी किसानों की कथित हत्याओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

धरना दे रहे नेता किसानों की ”हत्याओं” के आरोप में केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे थे।

राजभवन के बाहर धरने के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि वे पंजाब में कृषि कानूनों को लागू नहीं होने देंगे।

सिद्धू ने लखीमपुर खीरी के मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि पहले केंद्र सरकार शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठियां चला रही थी और अब किसानों का कत्ल कर दिया।

Share This Article