Homeक्राइमझारखंड : महिला सिपाही से पहले की दोस्ती, फिर प्यार और अप्राकृतिक...

झारखंड : महिला सिपाही से पहले की दोस्ती, फिर प्यार और अप्राकृतिक यौनाचार, हुआ गिरफ्तार, गया जेल

Published on

spot_img

दुमका : महिला सिपाही से दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में गिरफ्तार एक जवान को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

आरोपी जवान का नाम नवीन मालतो है, जो स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन (एसआईआरबी) में पदस्थापित है।

नवीन मालतो मूलरूप से गोड्डा जिले के सुदरपहाड़ी का रहनेवाला है। वह फिलहाल नकटी स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में रह रहा था। वहीं, पीड़िता गुमला की रहनेवाली है और नकटी में महिला सिपाही के रूप कार्यरत है।

यह है मामला

महिला सिपाही की शादी हो चुकी है और रिश्ते में अनबन हो जाने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया। दो साल पहले महिला सिपाही की साथ काम करनेवाले जवान नवीन मालतो से दोस्ती हुई।

दोस्ती प्यार में बदल गयी और आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाने के बाद उसे पत्नी का दर्जा देते हुए एसपी कॉलेज के पीछे एक मकान में साथ रहने लगा।

आरोप है कि इस बीच जवान ने महिला के बैंक खाते से छह लाख रुपये की निकासी भी कर ली। लगातार दुष्कर्म के बाद वह उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगा।

जब महिला से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ, तो उसने जवान पर शादी करने का दबाव बनाया। इनकार करने पर महिला सिपाही सोमवार की शाम महिला थाना गयी और प्रभारी प्रियंका कुमारी को सारी बात बतायी।

मामला दर्ज कर मंगलवार की शाम जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब हो गयी, तो पुलिस अभिरक्षा में रात को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैदी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। बुधवार को उसे अस्पताल से

छुट्टी दिलाकर जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रियंका ने बताया कि जवान के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

10 दिनों में दो जवान दुष्कर्म के आरोप में गये जेल

नकटी स्थित यह परिसर अब जवानों की अय्याशी का अडडा बनता जा रहा है। 10 दिनों में दुष्कर्म के मामले में एसआईआरबी के दो जवानों को जेल भेजा जा चुका है।

आरोप के मुताबिक, 25 सितंबर को गुमला के निरंजन मालतो नामक जवान ने एक महिला सिपाही की बेटी से जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। मां ने जवान के खिलाफ मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया था। 26 सितंबर को आरोपी जवान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...