कांग्रेस के दबाव में प्रियंका गांधी को छोड़ा गया: राजेश ठाकुर

News Aroma
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पिछले 50 घंटे से ज्यादा से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गिरफ्तार कर रखा है।

वह किसानों की मृत्यु पर उनके परिजनों से मिलने जा रही थी एवं किसानों के आंदोलन को समर्थन दे रहे थी, जो केंद्र और योगी सरकार को रास नहीं आया। राजेश ठाकुर बुधवार को लखीमपुर खीरी जाने से पूर्व कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब योगी सरकार को यह पता चला कि पूरे देश एवं झारखंड से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए कूच कर चुके हैं तो उसके दबाव में आकर उन्हें छोड़ने का फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को जितना भी कुचलना चाहेगी किसानों का आंदोलन और मजबूत होकर ऊभरेगा। उनके आंदोलन को कांग्रेस हमेशा समर्थन देते हुए आयी है और आगे भी देती रहेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष, मंत्री, विधायक एवं हजारों की तादात में नेता एवं कार्यकर्ता मेरे नेतृत्व में लखीमपुर खीरी के लिए कूच कर कर रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी के साथ हमेशा खड़ी है और गांधी के पीछे मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का सिद्धांत रहा है कि गरीब, मजदूर, किसान के हक की लड़ाई के लिए हमेशा आन्दोलनरत रही है और जब कभी सत्ता में रही है तो उनके हक एवं अधिकार को दिलाने में अपनी अहम् भूमिका निभाई है।

ठाकुर के साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी लखीमपुर के लिए रवाना हुए हैं।

कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने पूरे देश में अराजकता का माहौल बना दिया है और किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से हत्या किया गया है। इससे यह पता चलता है कि उत्तर प्रदेश एवं केन्द्र की सरकार तानाशाही रवैया अपनाये हुए है।

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी जाने वालों में राजीव रंजन प्रसाद, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, अमुल्य नीरज खलखो , सतीश पॉल मुंजनी, जय शंकर पाठक, कुमार राजा, जगदीश साहु, जिलाध्यक्ष- मंजूर अंसारी, प्रमोद दूबे, जैश रंजन पाठक, अरविंद तूफानी, जितेन्द्र त्रिवेदी, शशिभूषण राय, पप्पू अजहर, सुधीर चन्द्रवंशी, आदि शामिल हैं।

Share This Article