रांची में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम, चल रही तैयारियां

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आरएस शर्मा 20 अक्टूबर को रांची आयेंगे।

इस दौरान वह सदर अस्पताल में संचालित की जा रही है आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करेंगे। समीक्षा को लेकर सदर अस्पताल में तैयारियां की जा रही है। इसे लेकर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मंगलवार को रांची सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ एस मंडल ने बताया कि बुधवार को केंद्रीय टीम आरएस शर्मा के नेतृत्व में सदर अस्पताल पहुंचेगी।

यहां टीम आयुष्मान भारत को और भी बेहतर तरीके से संचालन के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार से मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो रहा है और जिस भी मरीज का इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हो रहा है।

क्या उसे दवा अस्पताल से उपलब्ध हो पा रही है या बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इन सभी मुद्दों पर टीम चर्चा करेगी।

Share This Article