Homeविदेशअफगानिस्तान में एक महीने में 250 आईएस आतंकवादी गिरफ्तार : तालिबान

अफगानिस्तान में एक महीने में 250 आईएस आतंकवादी गिरफ्तार : तालिबान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दावा किया है कि पिछले एक महीने में देश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 250 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।

टोलो न्यूज ने बुधवार शाम को तालिबान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, (कम से कम) आईएस से जुड़े 250 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वे जेल से भाग गए थे।

अधिकारी ने कहा, उनकी कुछ योजनाएं विस्फोट करने की थीं, लेकिन वह विफल रहीं, उनके हमलों को विफल कर दिया गया।

यह घटनाक्रम आतंकी समूह की खुरासान शाखा (आईएस-के) द्वारा कुंदुज और कंधार प्रांत में दो शिया मस्जिदों में बम विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने के बाद हुआ है।

कंधार शहर की मस्जिद में 15 अक्टूबर को हुए हमले में 63 लोग मारे गए थे, जबकि कुंदुज में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 50 लोगों की जान चली गई थी।

दोनों हमलों में सैकड़ों लोग घायल भी हुए थे। 16 अक्टूबर को, आईएस ने घोषणा की कि वे हर जगह शिया मुसलमानों पर हमला करेंगे। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान सरकार के लिए आईएस-के सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रहा है।

पिछले हफ्ते, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इराक और सीरिया से आईएस के लड़ाकों को अफगानिस्तान में प्रवेश करने की चेतावनी दी थी और कहा था कि वर्तमान में युद्धग्रस्त राष्ट्र के उत्तर में 2,000 से अधिक आतंकी मौजूद हैं।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...