भाजपा नेता जीतराम हत्याकांड का फरार आरोपी पिस्का मोड़ से गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: ओरमांझी पुलिस ने भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड के फरार आरोपी रतन बेदिया को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रतन को पिस्का मोड़ से गिरफ्तार किया है। कोविड टेस्ट कराने के बाद रतन बेदिया को जेल भेज दिया गया है।

आरोप है कि रतन बेदिया ने भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या में मुख्य भूमिका निभायी थी। वही मनोज मुंडा को जीतराम मुंडा की गतिविधियों की पल-पल की जानकारी दे रहा था।

बता दें कि 22 सितंबर को ओरमांझी थाना क्षेत्र में जीतराम मुंडा की हत्या कर दी गयी थी। उसके बाद से ही पुलिस की एसआईटी मामले की तफ्तीश में जुट गयी थी।

रांची एसएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसके बाद दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े।

घटना में शामिल शूटर को यूपी से गिरफ्तार किया गया था, वहीं रेकी करने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली थी। उसके बाद से ही हत्या की साजिश रचनेवाले मनोज मुंडा की तलाश की जा रही थी।

Share This Article